फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमनगर के जंगल में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

माधौगढ़ (जालौन)। भीमनगर ऊंचा गांव के पास जंगल में रविवार को भीषण आग लग गई। आग की लपटें गांव पहुंचने के डर से ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। आग करीब दो किलोमीटर के दायरे में फैल गई थी। शाम तक दमकल कर्मियों के लगातार प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।



माधौगढ़ के भीमनगर ऊंचा गांव में रविवार की दोपहर करीब 11 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने गांव के पास जंगल में आग लगी देखी। ग्रामीणों ने जंगल से धुआं उठता देखा तो वे दौड़कर जंगल के पास पहुंचे। भीषण आग देखकर अफरातफरी मच गई। लपटों के गांव की तरफ बढ़ने की आशंका से ग्रामीणों ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी। बाल्टियों से आग बुझाने की कवायद शुरू की। आग की लपटें देख दमकल कर्मियों के भी पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बावजूद वे आग पर काबू नहीं पा सके थे। आग तकरीबन दो किलोमीटर के दायरे में फैल चुकी थी। शाम करीब पांच बजे आग पर काबू पाया जा सका। तब कहीं जाकर ग्रामीण चैन की सांस ले सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें