फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनपसंद खेती करने को बनाया जाएगा समूह, मिलेगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। किसान यदि अपनी किस्मत चमकाना चाहते हैं तो अपनी पसंद की फसल तय करें, उनके जैसे दूसरे किसानों के साथ मिलकर विशेष फसल करने वालों का समूह बनेगा। इसके बाद सरकार खेती के तरीके सहित तमाम जानकारी उनको प्रदान कराएगी। इसके अलावा उनको विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।


जानकारी के मुताबिक एक ही प्रकार की खेती करने के इच्छुक किसानों का कृषि विभाग समूह बनाएगा। ये समूह कृषि विभाग में पंजीकृत किया जाएगा। प्रशिक्षण के साथ ही किसानों को सरकारी योजनाओं के लाभ में भी वरीयता दी जाएगी।आत्मा योजना के तहत प्रत्येक ब्लॉक में किसानों का समूह गठित किया जाएगा। समूह में 10-12 सदस्य होंगे। एक ग्रुप में एक ही खेती करने के इच्छुक किसानों को शामिल किया जाएगा। कृषि निदेशक ने समूहों का गठन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



समूहों के गठन के बाद सभी किसानों को ब्लाक स्तर पर ही प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके अलावा प्रशिक्षण में ही सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें उन योजनाओं से लाभांवित भी कराया जाएगा। आत्मा योजना के तहत प्रत्येक समूह में हरवर्ग के किसानों को शामिल किया जाएगा। जिसमें महिला किसान भी शामिल किए जाएंगे। किसान को सदस्य बनने के लिए 10 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। विभाग सदस्य बनाने के बाद प्रशिक्षण दिया जाएगा।आत्मा योजना के तहत चयन किसानों को बेहतर करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले किसान अन्य किसानों को भी जानकारी देंगे। अन्य किसान भी खेती से कमाई कर सकें।


-सरकार देगी ट्रेनिंग, जानकारी भी मिलेगी मुफ्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें