फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, दो रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार व शनिवार को हुई अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने दो घायलों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया।

पहली घटना में शुक्रवार की शाम बेला थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर निवासी सर्वेश कुमार (40) पुत्र सुखलाल बाइक से सहार की ओर जा रहे थे। ग्राम असैनी के पास सामने से आ रहे ग्राम मनुआ पुर्वा निवासी राम निवास (26) पुत्र रामशंकर की बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे दोनों लोग बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना में जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम खेरा मुस्तिकिल निवासी मुलायम सिंह (45) पुत्र जयराम अपने किसी काम से जालौन से औरैया आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जालौन रोड पर यमुना पुल के आगे पहुंची ही थी कि तभी सामने से दूसरी बाइक से आ रहे ग्राम उमरपुर थाना सिकंदरा कानपुर देहात निवासी किशन कुमार (34) पुत्र स्व.हुबालाल की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों घटनाओं में सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने गंभीर हालत में मुलायम सिंह व किशन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया। अन्य दो को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया।

-घायलों को जिला अस्पताल कराया गया भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें