फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनपीएस योजना के तहत 309 शिक्षकों के खाते में पहुंची 2.60 करोड़ धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। न्यू पेंशन योजना के तहत जिले के 309 शिक्षकों को पेंशन की धनराशि आवंटित की गई है। शासन ने वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले विभाग को 2.60 करोड़ रुपये स्वीकृत कर खाते में भेज दिए हैं।
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारी वर्षों से पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों की मांग पर भले ही सरकार राहत न दे सकी हो, लेकिन एनपीएस (न्यू पेंशन स्कीम) के प्रति पूरा ध्यान दे रही है। शासन ने जिले में 2005 के बाद से तैनात शिक्षकों के खातों में एनपीएस की धनराशि हस्तांतरित कर दी है। 309 शिक्षकों को इस योजना का लाभ मिला है। इस पर शिक्षकों ने खुशी जताई है।
वर्जन
शासन की ओर से जिले में 2005 के बाद तैनात शिक्षकों के खातों में भेजी गई धनराशि में सरकार का अंश शामिल है। 2.60 करोड़ रुपये में सरकार का एक करोड़ 45 लाख व शिक्षकों के एक करोड़ 15 लाख रुपये शामिल हैं। - एमपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें