फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने 30 हजार व जेवरात लूटे

Thu, 05 Mar 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली औरैया के ग्राम जोगीपुर निवासी  सुनील कुमार पुत्र गोविंद कुमार बुधवार की दोपहर इटावा से अपनी बहन के साथ बाइक से औरैया आ रहे थे। हाइवे रोड मुरादगंज तिराहे के निकट पीछे से आ रहे पल्सर सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारते हुए महिला का पर्स व मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। बदमाशों के झपट्टा मारने से महिला बाइक से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। पीड़ित सुनील कुमार ने मुरादगंज चौकी में मामले का शिकाय दर्ज कराते हुए बताया कि बहन के पर्स में 30 हजार रुपये नगद थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें