फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित तीन की मौत, 134 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मंगलवार को तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई जबकि 134 संक्रमित और मिले हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि एक सप्ताह में स्थिति नियंत्रित में होगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि कुल संक्रमित मरीज 8337 हैं। मंगलवार को 113 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। जिले में अब कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 6500 है। मृतकों की संख्या 108 है। एक्टिव केस 1732 हैं। जिले में आठ नए हॉटस्पॉट बनाए गए हैं। एक्टिव हॉटस्पॉट 295 हैं। 1689 संक्रमित होम आइसोलेट हैं। कोविड केयर सेंटर एल-टू चिचौली अस्पताल में भर्ती गंभीर संक्रमित मरीजों की संख्या 27 है। जिले के बाहर के 12 अस्पतालों में 12 गंभीर संक्रमित मरीज भर्ती हैं। लखनऊ लैब से अब 1006 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। सीएमओ ने बताया कि संक्रमण को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। एक सप्ताह में जिले में संक्रमण नियंत्रण में होगा।
विज्ञापन

जिले में अब तक हुईं जांचें
जिले में अब तक एक लाख 52 हजार से अधिक आरटीपीसीआर जांचें हो चुकीं हैं। वहीं ट्रू नेट की 2255 और एंटीजन की एक लाख 66 हजार से अधिक जांचें हो चुकीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें