फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महिला समेत मिले तीन नए कोरोना संक्रमित केस

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में रविवार को तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमितों में सदर ब्लॉक के गांव मिर्जापुर निवासी 45 वर्षीय महिला और गांव जौरा निवासी वृद्ध व बिधूना ब्लॉक के गांव ठाकुरगांव निवासी वृद्धा शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीनों संक्रमित कानपुर और लखनऊ में भर्ती हैं।
रविवार को संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं हुई है। अब तक जिले में 183 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में अब एक्टिव हॉटस्पॉट 12 हैं। कुल 9969 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य टीमों ने शिविर लगाकर कुल 1708 सैंपल लिए। अब तक आरटीपीसीआर के एक लाख 90 हजार 97 सैंपल लिए जा चुके हैं। सैफई लैब से अब 508 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। बताया कि लगातार टीमों को सैंपलिंग के लिए भेजा जा रहा है। सीएमओ ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें