फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में क्षतिग्रस्त पिकअप से 29 पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई पिकअप। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। अनंतराम ओवर ब्रिज के पास इटावा से कानपुर की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराकर आगे खड़े ट्राला में जा घुसा। जिसकी चपेट में आकर एक पिकअप भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ट्रक व पिकअप के चालक केबिन में फंस गए। पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला तभी पिकअप चालक चुपचाप खिसक लिया। संदेह होने पर जब पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें शराब की 29 पेटियां बरामद हुईं।
विज्ञापन

आगरा जिले के पिनाहट निवासी विजय सिंह परिहार रिश्ते में भतीजे सोनू तोमर के साथ राजस्थान से ट्रक में टाइल्स, बॉस बेसिन, टायलेट सीट आदि लादकर कानपुर आ रहा था। ट्रक को सोनू चला रहा था। विजय सिंह हेल्पर साइड में बैठा था। अनंतराम ओवरब्रिज पार कर जैसे ही ट्रक टोल प्लाजा के नजदीक पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे किसी छोटे वाहन ने गलत दिशा की तरफ से ट्रक को ओवरटेक किया।
यह देख सोनू घबरा गया और उसने स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया। जिससे अनियंत्रित होकर ट्रक हाईवे किनारे ढाबा के सामने खड़े डंफर से टकराता हुआ आगे खड़े ट्राला में जा घुसा। जबरदस्त टक्कर लगने पर ट्राला भी आगे खड़ी पिकअप से जा टकराया। हादसे में ट्रक चला रहा सोनू, विजय सिंह व पिकअप चालक तीनों केबिन में फंस गए। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को केबिन से बाहर निकाला। इसके बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। उधर पुलिस ने गंभीर हालत में सोनू को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

फिर सड़क पर खड़े ट्रक, ट्राला व पिकअप को रात में ही क्रेन से हटाने का काम शुरू हुआ। पुलिस ने पिकअप चालक की तलाश की तो वहां से नदारत मिला। तब शंका होने पर पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें शराब की 29 पेटियां मिलीं। पुलिस पिकअप को कोतवाली ले गई और आबकारी अधिकारी को सूचना दी। रविवार को पहुंचे आबकारी निरीक्षक पद्म प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि टक्कर से पिकअप में बंद शराब की पेटियों के अंदर बंद कुछ बोतलें टूट गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें