दिबियापुर।
थाना क्षेत्र के उसरारी में 15 दिन पहले कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और ईंट पत्थर चले। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 28 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
उसरारी निवासी एक पक्ष के भोले सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के गंभीर सिंह, संदीप, बृजेंद्र, अवधेश उर्फ बफोले, सतनाम, शिवांस, अंगद, अमरीष, सुखवीर, बंटी, विमल, मोहित, मिथुन, सनी, रामा देवी, गंभीर, राज रानी, विटान ने लाठी डंडे व फरसा से पीड़ित के चारा शेर सिंह के घर में घुसकर मार पीट की। जब चाची रोली देवी चचेरे भाई अमन को बचाने आई तो उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
दूसरे पक्ष के गंभीर सिंह पुत्र राज बहादुर ने आरोप लगाया कि गांव का अमन 28 अगस्त की शाम छह बजे शराब पीकर नशे की हालत में उसके दरवाजे के सामने पेशाब कर रहा। रोका तो अमन, अक्षय, शिव प्रताप, भोले, दुष्यंत, वीरेंद्र, पृथ्वी, सोनू, औसान सिंह, साजन, पंकज, आदि लोगों ने मिलकर पीड़ित के साथ मारपीट की। बाद में घर घुसकर पीड़ित की पत्नी के साथ मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया।
थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की विवेचना एवं कारणों के बारे में जानकारी के लिए विवेचक उपनिरीक्षक को घटनास्थल पर भेजा गया है।