फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिजली के तारों से निकली चिंगारी से 27 बीघा फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज। कुदरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम रठा व ऐरवाकटरा के बांझहार में बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने किसानों की 27 बीघा गेहूं की फसल जलाकर राख कर दी। पीड़ित किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बिधूना तहसील के एरवाकटरा ब्लॉक के बांझहार के रामअवतार की चार बीघे, अवधेश की तीन बीघे, दिनेश व ब्रजेश की साढ़े तीन तीन बीघे, नरेश चंद्र की आठ बीघे फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने बताया कि खेतों के पास से बिजली के तार निकले है। तारों से हुई स्पार्किंग के बाद ही खेत में आग लगी है। वहीं, रामपुर खास के मजरा रठा में हाइटेंशन लाइन से पक्षी से टकराने के बाद निकली चिंगारी ने प्रदीप कुमार की पांच बीघा फसल जलकर राख कर दी। पुलिस और दमकल की मदद से ग्रामीणों ने आग को काबू पाया। किसानों ने आग लगने की जानकारी तहसील प्रशासन को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे लेखपाल अनमोल यादव ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पीड़ितो को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें