फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 26 वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के तिलक स्टेडियम में शुक्रवार से 26 वीं जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। आयोजक तिलक इंटर कॉलेज की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे सदर विधायक गुड़िया कठेरिया कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी व अध्यक्षता इंटर कॉलेज के प्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता करेंगे। वहीं शनिवार शाम चार बजे होने वाले को समापन कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगी। वहीं तिलक इंटर कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार विश्नोई अध्यक्षता करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें