फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान और मरघट से कब्जे हटवाने के लिए अनशन करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्रिस्तान और मरघट से कब्जे न हटे तो होगा अनशन
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन आज डीएम को सौंपेंगे लोग
फोटो 01एयूआरपी27- दिबियापुर में बैठक को संबोधित करते मुतवल्ली हाजी अब्दुल मसीद कादरी
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर ( औरैया )। नगर में स्थित कब्रिस्तान और मरघट से कब्जे न हटे तो जल्द ही क्रमिक और आमरण अनशन किया जाएगा। दिबियापुर में जुमे की नमाज के बाद बैठक में तय हुआ कि इसके लिए 2 जून को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

जामा मस्जिद दिबियापुर के पेश इमाम कारी अकबर अहमद एवं जामा मस्जिद के मुतवल्ली हाजी अब्दुल मसीद कादरी की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें मरघट एवं कब्रिस्तान में हुए अवैध कब्जों पर चर्चा की गई। मुतवल्ली ने कहा कि वह कई बार अपनी मांग जिला प्रशासन से कर चुके हैं। परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस बार कब्जे हटवाने के लिए क्रमिक एवं आमरण अनशन किया जाएगा। बताया कि शनिवार 2 जून को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। पेश इमाम, मुतवल्ली के साथ राजू खान, मोहम्मद अख्तर राईन, इसरार भाई, जमील भाई, मोहम्मद अतीक, प्रोफेसर इफ्तिखार हुसैन, प्रोफेसर इकरार अहमद, हाजी तौफीक, मोहन लाल पोरवाल, शंकर लाल, संजू भदौरिया, संतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें