फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने फफूं द थाने का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। मंगलवार देर शाम पुलिस कप्तान हरीश चंदर ने फफूंद थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। एसपी ने निरीक्षण के दौरान थाने में गंदगी व अंधेरा देख पुलिस कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन



मंगलवार की देर शाम एसपी हरीश चंदर अचानक फफूंद थाने जा पहुंचे। एसपी को थाने में देख पुलिस स्टाफ में हड़कंप मच गया। एसपी ने थाने के ऑफिस में जाकर अभिलेखों को गहनता से देखा और अपराध रजिस्टर अपूर्ण पाए जाने पर मुंशी को जमकर लताड़ा। आइंदा लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। बाद में एसपी ने मेस, व पुरानी जर्जर बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान थाने में फैली गंदगी व रोशनी की उचित व्यवस्था न होने पर एसपी ने थाने के स्टाफ को जमकर लताड़ते हुए जल्द ही सफाई व प्रकाश व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए।

वही थाने की जर्जर बिल्डिंग में चल रहे मेस को वहां से हटाए जाने का निर्देश देने के साथ ही जर्जर बिल्डिंग को भी जल्द गिरवाये जाने के निर्देश दिए और थाने के चारों ओर खुले हुए परिसर में पिलर व तार द्वारा बैरीकेडिंग कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी थाना अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर, एसआई चंद्रिका प्रसाद, एसआई हरिहर सिंह, विनोद गुप्ता सहित पूरा पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

अजीतमल के 846 किसानों का डाटा फीडिंग की कार्रवाई चल रही है। उन्होंने सभी पात्र किसानों से अपील की है कि वह अपने लेखपालों से संपर्क कर डाटा तहसील भिजवाए, जिससे कि उन्हें इस योजना का लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन


-थाने में अंधेरा और गंदगी देख लगाई फटकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें