फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियत्रण पखवारे के तहत निकाली गई रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। जिलाधिकारी व जिला चिकित्साधिकारी के आदेश पर प्राथमिक विद्यालय कछपुरा विकास खंड अछल्दा तथा आंगनबाड़ी केंद्र कछपुरा की ओर से संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा मनाते हुए रैली निकाली गई।
विज्ञापन



रैली में बच्चों द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए स्वच्छता अपनाओ संचारी रोग भगाओ तथा इस पखवाड़े दिमागी बुखार पछाड़े, जैसे नारे लगाए गए। प्रधानाध्यापक अजय पाल तथा एएनएम सिमलेश देवी ने ग्रामीणों को बताया कि दिमागी बुखार से अपने परिवार को बचाने के लिये रिहायशी इलाकों और खेतों में चूहों से बचाव करें, नालियों की सफाई, व कूड़े को सार्वजनिक स्थान पर न फेंके। जानवर रिहायशी इलाके से दूर ही बांधें, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करें, शौचालय का प्रयोग करें आदि सुझाव दिए गए। रैली में संजय कुमार सहायक अध्यापक, सुनीता देवी, निशा देवी, उमादेवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-बच्चों द्वारा नारे लगाए गए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें