फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आधारकार्ड लिंक होने पर ही मिलेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा कोटेदारों के माध्यम से राशनकार्ड धारकों को वितरित होने वाले खाद्यान्न व मिट्टी के तेल वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए नगर के बाद ग्रामीण क्षेत्र के 144 कोटेदारों को स्थानीय पूर्ति कार्यालय से ई पॉश मशीनों का वितरण किया गया। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी खाद्यान्न व मिट्टी के तेल का वितरण ई पॉश मशीन के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्ति कार्यालय में पूर्ति निरीक्षक अमोल सिंह, अजीत सिंह, चंद्रशेखर ने विकास खंड जालौन के 69 कोटेदारों व विकास खंड कुठौंद के 75 कोटेदारों को शासन से उपलब्ध कराई गई ई-पॉश मशीनों का वितरण किया। नगर क्षेत्र में पिछले वर्ष ही ई-पॉश मशीनों का वितरण हो चुका है।

इन्हीं के माध्यम से खाद्यान्न व मिट्टी के तेल का वितरण हो रहा है। नगर के बाद अब गांवों में भी राशनकार्ड धारकों को राशनकार्ड में लिंक आधार कार्ड के आधार पर ही खाद्यान्न व मिट्टी का तेल मिलेगा। ऑनलाइन खाद्यान्न व मिट्टी के तेल के वितरण को लेकर कोटेदार परेशान हैं।
विज्ञापन


खाद्य एवं रसद विभाग कोटेदारों को ई पॉस मशीनों से खाद्यान्न वितरण के लिए प्रशिक्षण देगा। पूर्ति निरीक्षक अमोल सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद प्रत्येक कोटेदारों को फिंगर प्रिंट के माध्यम से पॉश मशीन से ही खाद्यान्न व मिट्टी के तेल का वितरण करना होगा।

ई पॉस मशीन के माध्यम से सिर्फ उन्हीं उपभोक्ताओं को खाद्यान्न व मिट्टी का तेल मिल पाएगा जिनका आधारकार्ड लिंक होगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से कहा कि वह अपना आधार कार्ड जरूर लिंक करा लें, जिससे उन्हें परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें