फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधौगढ़ में दो लेखपाल निलंबित, 49 को चेतावनी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। लेखपालों की हड़ताल पर जिला प्रशासन का सिकंजा लगातार कसता जा रहा है। कालपी व कोंच के बाद अब माधौगढ़ में भी दो लेखपाल नेताओं को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही आधा सैकड़ा लेखपालों को नोटिस जारी की गई है। माधौगढ़ तहसीलदार ने रविवार को दोनों लेखपालों पर कार्रवाई व नोटिस भेजी। इससे लेखपाल खेमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


बता दे कि लेखपालों की हड़ताल को लेकर प्रशासन ने अपना रुख साफ करते हुए लेखपालों पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। दो दिन पहले जिले में कोंच व कालपी मेें तहसील स्तर के नेताओं पर कार्रवाई की गाज गिरी थी। इसके बाद भी लेखपालों ने अपनी हड़ताल को खत्म नहीं किया और अपना धरना जारी रखा।

रविवार को जिला प्रशासन ने इस कार्रवाई में एक और कदम बढ़ाते हुए तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने माधौगढ़ तहसील अध्यक्ष प्रदीप कुमार निरंजन व मंत्री बलराम प्रजापति को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही तहसील परिसर में धरने पर बैठक 49 लेखपालों के चेतावनी नोटिस जारी की है। तहसीलदार ने बताया कि अगर जल्द ही यह लेखपाल भी काम पर नहीं लौटे तो इनके खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-तहसीलदार ने जल्द काम पर लौटने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें