फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प दिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर ब्लाक के ग्राम टिमरों में सुदर्शन पुस्तकालय एवं वाचनालय परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में व्यास राजेश मिश्रा ने तीसरे दिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि बेटी बचेगी, तभी संस्कार और संस्कृति बचेगी। बेटियां जगत जननी है और हमारा भविष्य है। अगर बेटियां सुरक्षित होगी तो एक सुंदर समाज बनेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेटियों को बोझ न समझें। उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर सुख और स्वाभिमान से जीने का मौका दें। महिलाओं ने हर काल में अपनी कार्यक्षमता का परिचय दिया है। कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराइयों के खिलाफ एकजुटता का आह्वान किया। उन्होंने देवी के विभिन्न स्वरूपों की चर्चा की।

समाज को बुरे लोगों से बचाने के लिए देवी ने अनेक अवतार लिए। नारी ने वीरता, पराक्रम और त्याग की मिसालें पेश की हैं। संगीतमयी कथा में अंकित, कृष्णकांत, हरिओम, शीलू ने विभिन्न वाद्य यंत्रों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान बालमुकुंद रावत, कृष्णगोपाल त्रिपाठी, रामबाबू मिश्रा, चंद्रभान रावत, सतेंद्र सिंह, लोकेंद्र, लाखन, रामप्रकाश, अजय महतेले, विजय लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागवत कथा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प दिलाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें