फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग 15 से बड़े बकायेदारों पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। 15 से 18 मार्च तक बिजली विभाग एक लाख या उससे अधिक के बड़े बकायेदारों के खिलाफ कनेक्शन काटने का महाअभियान चलाएगा। एसडीओ पुरुषोत्तम पटेल ने बकायेदारों को आगाह किया कि किसी भी कार्रवाई से बचने के लिए समय से पूर्व अपने बिलों का भुगतान कर दें ताकि वे संयोजन विच्छेदन की कार्रवाई से बच सकें।
विज्ञापन


बिजली विभाग ने नियमित चेकिंग अभियान के अंतर्गत ग्राम बस्ती में चेकिंग के दौरान ग्यारह लोगों को कटिया डाल कर बिजली चोरी करते पकड़ा गया है। हालांकि पकड़े गये लोग बिजली विभाग के उपभोक्ता हैं लेकिन बिलों की अदायगी नहीं करने में इनके संयोजन काट दिये गए थे>

उन्हें हिदायत दे दी गई थी कि बिना बिल जमा किए वह बिजली का उपभोग कतई न करें लेकिन वह हिदायत की अनदेखी कर चोरी से बिजली जलाते पाए गए। जिन उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट कोंच कोतवाली में लिखाई गई है उनमें अंकित कुमार, प्रमोद कुमार, सर्वेश कुमार, अनंदीपाल, रामप्रकाश, भगवानदास, कृष्णा, नरेंद्रकुमार, मुन्ना, पर्वतसिंह व मंगलसिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 मार्च तक चलेगा अभियान, 11 पर हुई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें