अमर उजाला ब्यूरो
उरई। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील परिसर में हड़ताल पर हैं। बुधवार को दूसरे दिन भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल जारी रखी। 11 सूत्रीय मांगों में सामायक सेवा को जोड़कर सेवा व अन्य लाभ दिए जाने, ग्रेड वेतन बढ़ाने, पद नाम बदलने, शैक्षिक योग्यता स्नातक करने पहले की तरह नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति करने व वसूली मानक समाप्त कर जवाब देही तय करने सहित अन्य मांगे शामिल हैं।
अमीन संघ का कहना है कि प्रांतीय निर्देशों पर आंदोलन और मांगे पूरी न होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया। इस दौरान रमेशचंद्र अशोक कुमार, सरनाम सिंह, अरविंद सिंह, पवन सिंह, सौरभ अवस्थी, संजय कुमार, हीरालाल, वरूण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
-मांगें पूरी न होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय