फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो02एयूआरपी09- कुछ इस तरह चलाए जा डग्गामार वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो02एयूआरपी09- कुछ इस तरह चलाए जा डग्गामार वाहन।
विज्ञापन

फोटो02एयूआरपी10- जिला अस्पताल के बाहर आड़े-तिरछे खड़े वाहन।
यातायात माह के नाम पर हो रही डग्गामारी
- दुपहिया व निजी वाहनों तक सीमित रह गई पुलिस की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया।
यातायात माह में पुलिस की कार्रवाई सिर्फ दुपहिया व निजी वाहनों तक ही सीमित है। डग्गामार वाहनों पर पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।
शासन के निर्देश पर एक नवंबर से शुरू हुए यातायात माह कागजों तक ही सीमित रह गया है। पुलिस प्रशासन सिर्फ जागरूकता शिविर लगाकर ही नियमाें का पालन कराने का काम कर रही है। शहर के करीब आधा दर्जन स्थानों में लगने वाले अवैध मैजिक एवं टैंपो स्टैंडों पर यातायात माह का कोई जोर नहीं दिखाई दे रहा है। ट्रैफिक पुलिस सिर्फ दो या तीन प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाकर अपनी ड्यूटी निभा रही है। शहर में चारों तरफ डग्गामारी खुलेआम हो रही है जहां जिसका मन किया आड़े-तिरछे वाहन लगा दिए। इन डग्गामार वाहनों पर पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। वैसे तो डग्गामारी पूरे साल होती है लेकिन नवंबर माह में इन डग्गामारों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ा जाता है जो इस बार शहर में असफल होता दिख रहा है। डग्गामारी वाहन खुलेआम पूरे शहर में यातायात माह का मजाक उड़ा रहे हैं।

डग्गामारी सब पर भारी
औरैया। शहर के सुभाष चौराहे के चंद कदम दूरी पर दिबियापुर रोड, पुरानी तहसील चौराहा, खानपुर चौराहा, जालौन चौराहा, जिला अस्पताल गेट के बाहर, कानपुर रोड बैंक आफ बड़ौदा के सामने समेत कई स्थानों पर डग्गामार वाहन पूरे दिन शहर में धमा-चौकड़ी लगाए रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ाया जाएगा अभियान का दायरा
औरैया । इस संबंध में सीओ सिटी भास्कर वर्मा ने कहा कि दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों के अलावा आज से ही डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। साथ ही अभियान का दायरा भी बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें