फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बारिश में फॉल्ट से 20 गांवों की बिजली गुल

Wed, 28 Jan 2026 06:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंचौसी। क्षेत्र में हुई बीती शाम हुई बारिश से असेनी उपकेंद्र के नौगवां फीडर की लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे क्षेत्र के 20 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोग परेशान रहे।



कंचौसी व उसके आसपास के क्षेत्र में मंगलवार शाम चार बजे से पूरी रात बारिश होती रही। इससे पुरवा महिपाल, रेलवे स्टेशन रोड, किशोरा रोड व ढिकियापुर रोड व गलियों में पानी भर गया। इससे राहगीरों व दोपहिया वाहन सवारों को निकलने में परेशानी हुई। बारिश के दौरान ही नौगवां फीडर की लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे लछियामऊ, अमौआ हार, कनमऊ, हरतौली, सूखमपुर समेत 20 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कंचौसी फीडर से जुड़े गांवों के लोग लो वोल्टेज व ट्रिपिंग से पूरी रात परेशान रहे। सुबह विद्युत विभाग की टीम ने कंचौसी फीडर का फॉल्ट तो ठीक कर दिया, लेकिन नौगवां फीडर में शाम तक आपूर्ति ठप रही। जेई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश व तेज हवा के चलते मुड़रिया गांव के पास तार टूट गया था। इसके अलावा अमरपुर गांव में इंसुलेटर जल गया था। इन्हें ठीक कर दिया गया है और आपूर्ति शाम को बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें