फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घटी, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सोमवार को कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई है जबकि संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। 66 नए संक्रमित मिले हैं। रविवार को 238 संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में कुल संक्रमित 8203 हो गए हैं। दो संक्रमितों की मृत्यु के बाद जिले में मृतकों की संख्या 101 हो गई है। जिले में हॉटस्पॉट 281 हैं। सोमवार को 103 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 6165 है। एक्टिव केस 1837 हैं। 1733 मरीज होम आइसोलेट हैं। कोविड केयर सेंटर एल-टू में भर्ती गंभीर संक्रमित मरीजों की संख्या 27 है। बाहर के 16 अस्पतालों में 16 गंभीर संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। लखनऊ लैब से आरटीपीसीआर के 1024 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सभी को अहम भूमिका निभानी होगी। जरूरत पड़ने पर ही घरों से निकलें। मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें