औरैया। शनिवार को जिले में दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई जबकि 207 नए संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 8850 हो गई है। शनिवार दोपहर तीन बजे तक दो की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 123 हो गया है। 113 संक्रमित मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। इसके साथ संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 7313 हो गई है। एक्टिव केस अब 1414 हैं।
उन्होंने बताया कि चिचौली स्थित कोविड केयर सेंटर एल-टू में भर्ती 26 गंभीर संक्रमितों का उपचार जारी है। जिले के बाहर के 14 कोविड अस्पतालों में 19 गंभीर संक्रमित मरीज भर्ती हैं। लखनऊ लैब से अब आरटीपीसीआर के 1050 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिले में अब तक आरटीपीसीआर के एक लाख 54 हजार 950 सैंपल लिए जा चुके हैं। 259 एक्टिव हॉटस्पॉट हैं।