फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जिले के 272740 लाभार्थियों को एक साल और मिलेगा मुफ्त राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले के 2,72,740 राशन कार्डधारक परिवारों के करीब साढ़े 10 लाख लोगों को 31 दिसंबर 2023 तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा। केंद्र सरकार ने मुफ्त राशन योजना को साल भर तक के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत जिला पूर्ति अधिकारी देवमणी मिश्र ने आदेश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में सरकारी सस्ते गल्ले की 619 दुकानें हैं। जिनमें करीब 2,72,740 कार्डधारक जुड़े हुए हैं। कोरोना काल के बाद से राशन कार्ड धारकों को महीने में दो बार राशन मुफ्त दिया जा रहा है। इसमें प्रदेश सरकार की ओर से गेहूं एवं चावल दिया जा रहा है। वहीं केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत चावल का वितरण होता है।
डीएसओ देवमणी मिश्र ने बताया कि पात्रता सूची में सम्मलित प्रदेश के अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति राशन कार्ड प्रति माह व पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारकों को उनमे संबंद्ध यूनिटों पर पांच किलोग्राम खाद्यान्न प्रतिमाह प्रति यूनिट की मात्रानुसार वितरण सुनिश्चित कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया कि केंद्र सरकार की ओर से योजना के तहत आच्छादित गरीब लाभार्थियों के आर्थिक बोझ को कम करने व पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को एक जनवरी 2023 से एक वर्ष के लिए निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया है। योजना का पात्रों को समय से लाभ मिले, इसके लिए राशन विक्रेताओं को निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही इसकी समय-समय पर समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें