फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नौगवां मेनलाइन में फाल्ट 16 घंटे गुल रही 12 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। असेनी बिजली घर से नौगवां फीडर को जाने वाली मुख्य लाइन में सोमवार रात 10 बजे फाल्ट होने से 12 गांवों की बिजली गुल हो गई। रात में कोहरा अधिक होने के कारण कर्मचारी फाल्ट ठीक नहीं कर सके। मंगलवार दोपहर दो बजे के बाद फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

बीते एक माह से ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता बिजली की अघोषित कटौती और फाल्ट से परेशान है। इससे लोगों के व्यवसाय और गेहूं की सिंचाई आदि प्रभावित हो रही है। सोमवार रात इंसुलेटर में खराबी आने के कारण नौगवां फीडर की मेन लाइन में फाल्ट हो गया। इससे अमरपुर, पुरवा महिपाल ,नोगवा, हरतोली, विजई पुरवा, बट्टहा, मधवापुर, लछियामऊ, कंचौसी समेत 12 गांवों की बिजली आपूर्ति 16 घंटे तक बाधित रही।
गांव के लोगों ने बताया कि अक्सर फाल्ट से लोग परेशान है। सरकार का 18 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति का आदेश अधिकारियों पर बेअसर साबित हो रहा है। एसडीओ असेनी अनुराग पांडेय ने बताया पावर के पास इंसुलेटर खराब होने से समस्या रही। दोपहर दो बजे के करीब लाइनमैन ने फाल्ट ढूंढ कर ठीक किया, जिसके बाद आपूर्ति बहाल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें