फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों पर लगाया दो लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। तीन ग्रामों में स्थित सार्वजनिक भूमि पर कब्जा किए आधा दर्जन अवैध कब्जे धारकों के खिलाफ प्रशासन ने डंडा चलाया। सोमवार को अभियान के दौरान प्रशासन की टीम ने अतिक्रमणकारियों पर लगभग 2 लाख रुपये का जुर्माना ठोंका और जमीन खाली करने के निर्देश दिए। प्रशासन के इस कदम से क्षेत्र में सार्वजनिक जमीनों में कब्जा किए अतिक्रमणकारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन


कदौरा ब्लॉक के करमचंद्रपुर स्थित सरकारी खेल के मैदान को अवैध कब्जे से मुक्त करने की शिकायत को डीएम ने गंभीरता से लिया और उनके निर्देश पर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार भान सिंह, कानूनगो काशी प्रसाद एवं क्षेत्रीय लेखपालों की टीम ने जांच की तो सरकारी खेल के मैदान स्थित गाटा संख्या 527 में कच्चे पक्के मकान व गैरेज बने पाए गए।

मैदान में अवैध कब्जे धारक मूलचंद्र पर 30 हजार, मुन्ना सिंह के ऊपर 85 हजार, अच्छेलाल के ऊपर 10 हजार तथा अमर सिंह के ऊपर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही तहसीलदार ने सभी अवैध कब्जेदारकों को नोटिस देकर चेतावनी दी कि सात दिनों के अंदर खेल के मैदान को खाली कर दें अन्यथा जेसीबी से भवनों को ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद टीम मुमताजाबाद के मजरा ताहरपुर के निवासी अब्दुल सलमान के द्वारा ग्राम सौधी में ग्राम समाज की भूमि गाटा संख्या 72, 75 तथा 77 की अवैध कब्जे की जांच करने के लिए पहुंची। इस दौरान टीम ने कब्जा धारक से 15 हजार रुपये जुर्माना वसूल करने के साथ ही भूमि को 7 दिन में खाली करने के निर्देश दिए। मौजा कुरहना आलमगीर के ग्राम समाज की भूमि गाटा संख्या 66 क में अवैध कब्जे की पुष्टि होने पर अवैध कब्जे धारक प्रभुदयाल के ऊपर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। उपजिलाधिकारी कालपी सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि अभियान लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें