अमर उजाला ब्यूरो
अछल्दा (औरैया)। रविवार की देर शाम अचानक क्रासिंग के बूम में खराबी आ गई। इससे बूम नहीं खोला जा सका और क्रासिंग बंद रही। क्रासिंग न खुलने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
दिल्ली-हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे क्रासिंग 13 बी के उत्तरी बूम में शाम साढ़े छह बजे करीब अचानक तकनीकी खराबी आ गई। बूम खोले जाने के बाद दोबारा बंद नहीं हो सका। गेटमैन संतोष कुमार ने जैसे-तैसे गेट को बंद किया और स्टेशन मास्टर आशुतोष कुमार को सूचना दी।
इसके बाद रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बूम में आई तकनीकी खराबी को एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ठीक किया। बूम न खुलने से अछल्दा-बिधूना मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बूम ठीक होने बाद वाहनों को धीरे धीरे निकाला गया।