फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह में ही उजड़ गया नीतू की मांग का सिंदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अजीतमल (औरैया)। अटसू कस्बे में रविवार की रात ट्रैक्टर से गिरकर हुई दीपू की मौत के मामलेे में परिजनों ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी है। सीएचसी की सूचना पर पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसकी शादी छह माह पहले ही हुई थी। शादी के छह माह बाद ही नीतू की मांग का सिंदूर उजड़ गया।

फूलपुर निवासी मान सिंह का परिवार ईंट-भट्ठों पर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। मान सिंह दोहरे का तीन पुत्रों में दूसरे नंबर का पुत्र दीपू की जून में शादी की थी। घर में सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। दीपू भी भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का गुजारा कर रहा था। उसकी शादी तीन जून 2017 को हुई थी। रविवार को वह अपनी पत्नी नीतू उर्फ रेनू से फफूंद थाना क्षेत्र में ईंट ले जाने की बात कहकर निकला था। रविवार की रात अटसू चौराहे के पास ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। दीपू की मौत की खबर जब उसके परिजनों को लगी, तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपू की पत्नी नीतू का रो रोकर बुरा हाल था। आसपास की महिलाएं नीतू को ढांढस बंधा रही थी। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेेजा गया है। प्रथम दृष्टया ट्रैक्टर से दबकर दुर्घटना में मौत का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें