फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज चालकों को दुर्घटना से बचने को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। आये दिन रोडवेज की बसों में हो रहे हादसों को देखते हुए औरैया डिपो में चालकाें को ठीक से गाड़ी चलाने का पाठ पढ़ाया जा रहा है। डिपो के एआरएम व स्टेशन इंचार्ज चालकों को गाड़ी चलाने के गुर सिखा रहे हैं।
हादसों पर लगाम लगाने के लिए रोडवेज ने अब कमर कस ली है। खाली समय में चालकाें को ठीक से ड्राइविंग करने के गुर सिखाए जा रहे हैं। ऐसी जगह भी हैं जहां पर सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं हुई है। उन्हें ब्लैक स्पॉट नाम दिया है। चालकों को ऐसे स्थानों के बारे में सचेत किया जा रहा है। ओएजी आरएन दुबे ने बताया कि इसके लिए चालकाें को रोडवेज में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन



करमपुर रोड, मंडी समिति चौराहा, इंडियन ऑयल चौराहा, अजीतमल डिग्री कालेज के पास, , खानपुर चौराहा इत्यादि जगहों को रोडवेज ने चिह्नित किया है,जहां पर सबसे ज्यादा हादसे हुए हैं। आगे से इनको रोका जा सके, जिसके लिए चालकों को सतर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


बीते वर्षं से औरैया में जिन जगहों पर हादसा हो रहा है, उनको ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है कि आगे से चालक इन स्थानों से गुजरे तो सतर्कता से निकलें। - हरिश्चंद्र वर्मा, एआरएम

हादसे रोकने को विभाग ने शुरू की पहल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें