फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति आज : मैली यमुना में श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मकर संक्रांति का पर्व आज पूरे जोश और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। मकर संक्रांति पर दान व पूजा पाठ का विशेष महत्व है। आज के दिन श्रद्धालु यमुना स्नान कर दान करते हैं। लेकिन शहर किनारे बहने वाली यमुना के तट पर सफाई को लेकर प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। आलम यह है कि मकर संक्रांति पर स्नान के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को यमुना के मैले पानी में डुबकी लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन



आज मकर संक्रांति को लोग उपवास व नहाने के बाद ही जल ग्रहण करते हैं। यही नहीं इस दिन श्रद्धालु गंगा, यमुना जैसी पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। शहर से महज पांच किमी की दूरी पर बहने वाली यमुना नदी तट पर मकर संक्रांति के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। मकर संक्रांति व अन्य धार्मिक आयोजनों के दिन श्रद्धालु यहां स्नान करने आते हैं।

यमुना दिनों-दिन मैली होती जा रही है लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है। कुछ दिन पहले अनोखी पहल संस्था ने यमुना तट की सफाई के लिए अभियान चलाया। अभियान खत्म होने के बाद हालात फिर पहले जैसे हो गए हैं। लगभग चार साल पहले सुप्रीम कोर्ट ने आदेश किया था कि जिन जिलों में गंगा, यमुना जैसी पवित्र नदियां बहती हैं। उनकी साफ-सफाई के लिए जिला प्रशासन कमेटी गठित कर साफ-सफाई कराएं। लेकिन जिले में यमुना तट पर सीढ़ियों और नदी किनारे गंदगी फैली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मकर संक्रांति आज : यमुना की सफाई का नहीं किसी को कोई ध्यान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें