फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी घाटमपुर वाले बालाजी के लिए बस सेवा कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। परिवहन मंत्री जिले के लोगों को एक और सौगात देने वाले हैं। पहली नवंबर से कोटरा से मेहंदी घाटमपुर वाले बालाजी तक सीधी बस सेवा शुरू होगी। पहले कोटरा से यह बस सेवा शुरू करने की योजना थी पर सड़क खराब होने से योजना को पंख नहीं लग सके थे, अब सड़क में कुछ सुधार हुआ है तो इस सेवा सेवा को शुरू करने पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन


बता दें कि जिले से बड़ी संख्या में भक्त राजस्थान स्थित मेहंदी घाटमपुर वाले बालाजी के दर्शन को जाते हैं। जिले से सावन भादों के महीने में तो हजारों की संख्या में लोग बालाजी जाते है, इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में भक्तों की आवाजाही रहती है।

इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने कोटरा से बालाजी तक सीधी बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) रोडवेज अपराजित श्रीवास्तव ने बताया कि कोटरा से बालाजी तक बस सेवा शुरू की जा रही है। यह बस कोटरा से सुबह करीब 9.30 बजे चलकर 10.15 बजे उरई आएगी। उरई से 10.30 बजे बालाजी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


जालौन, गोहन, रामपुरा, जगम्मनपुर, चकरनगर, ऊदी, बाह, आगरा फोर्ट, आगरा ईदगाह, फतेहपुर सीकरी, भरतपुर, बालाली मोड़ होते हुए रात करीब साढ़े नौ बजे बालाजी मंदिर के पास पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में बालाजी से सुबह साढ़े सात बजे रवाना होगी। जो उरई शाम 6.40 बजे पहुंचेगी तथा अजनारी रोड होते हुए कोटरा साढ़े सात बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें