फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: व्यावसायिक उपयोग पर 18 घरेलू सिलिंडर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज। कस्बे में मिठाई की दुकान पर गैस सिलिंडर फटने से हुई मौतों के बाद शासन ने सिलिंडरों के इस्तेमाल पर सख्ती बरती है। दिवाली के त्योहार को देखते हुए आपूर्ति विभाग की टीम ने ढाबों और खोमचों पर चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग होते पाया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ दर्जन गैस सिलिंडर जब्त किए गए। सप्लाई इंस्पेक्टर समीर कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में यह अभियान चला। अभियान में आपूर्ति लिपिक रोहित मौर्या और प्रशांत कुमार भी मौजूद रहे। जब्त किए गए सिलिंडरों को भारत गैस एजेंसी, बाबरपुर को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें