औरैया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित विशेष अभियान दल ने अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को खाद्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर सघन अभियान चलाया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र, एमएस बिंद व एसके सिंह की टीम ने मुरादगंज में खाद्य कारोबारियों के साथ जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। अधिकारियों ने कारोबारियों को खाद्य वस्तुओं के रख रखाव तथा शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य वस्तुओं की खरीद के लिए निर्देश दिए। इसके बाद ग्राम बेरी कपरिया स्थित राजेंद्र कुमार गुप्ता, सुरेंद्र बाबू तथा ग्राम हलौआ निवासी नरेंद्र कुमार यादव की खोया भट्टी देखीं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि निरीक्षण में नियम विरुद्ध काम पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो