फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों पर जा रहे युवक को डंपर ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिधूना (औरैया)। खेतों पर काम करने जा रहे युवक को बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर डंपर ने रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव रावतपुर निवासी सुनील कुमार (35) गुरुवार की सुबह खेत पर काम करने जा रहा था। घर से 100 मीटर की दूरी पर बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर रामा भट्ठा के समीप पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। लोग दौड़े तो चालक डंपर छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही परिजन भी रोते बिलखते पहुंचे और उसे सीएचसी ले गए। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों का रो रोकर बुरा हाल
सुनील की मौत पर उसकी पत्नी व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। सुनील के तीन पुत्री व दो पुत्र हैैं। सबसे बड़ा पुत्र शिवा (11), पुत्री शिखा(8), दामनी(6), नंदनी(5) जबकि देवा (1) है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें