फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जल्द शुरु हो सकती है सीटी स्कैन की सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल को जल्द मिलेगी सीटी स्कैन मशीन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। जल्द ही जिला अस्पताल को सिटी स्कैन मशीन मिलने वाली है, इसके लिए शासन को पत्र लिखा गया है। अब लोगों को सीटी स्कैन कराने के लिए सैफई और कानपुर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए सूबे की सरकार की टीम ने अस्पताल में महिला वार्ड के एक कक्ष को चिह्नित कर लिया गया है।

जिला अस्पताल में रोगियों को जल्द ही सीटी स्कैन (कंप्यूटेड टोमोग्राफी) की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि इसके संबंध में निश्चित स्थल आई वार्ड का मुआयना भी कर चुके है। उम्मीद है कि सितंबर तक अस्पताल में सीटी स्कैन होना शुरू हो जाएगा। जिला अस्पताल में हर रोज लगभग सात सौ मरीज ओपीडी में आते हैं। इनमें से कुछ को सीटी स्कैन की भी जरूरत होती है। अभी तक ये लोग सैफई और कानपुर जाते थे। जिला अस्पताल में यह व्यवस्था होने के बाद हर जरूरतमंद रोगी को आसानी होगी। अब दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को भी किसी अस्पताल में रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिटी स्कैन से हेड इंजरी, चेस्ट इंजरी और घुटनों के दर्द का सही कारण जांच से पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला अस्पताल के सीएमएस हीरा सिंह ने बताया कि इसके लिए शासन को पत्र लिखा जा चुका है। सरकार की ओर से टीम भी परिसर की जगह चिंहित करने आ चुकी है। अब एक बार उस एजेंसी की टीम को जगह देखने आना बाकी है, जहां पर सिटी स्कैन मशीन रखी जाएगी।

-नहीं लगाने पड़ेंगे सैफई व कानपुर के चक्कर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें