फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चकबंदी के विरोध में पड़े 171 वोट, पक्ष में 45 किसानों ने किया मतदान

Wed, 16 Sep 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
मतदान के दौरान मौजूद एसडीएम विनोद कुमार व अन्य अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
अयाना। अजीतमल तहसील क्षेत्र के करके का पुरवा गांव में चकबंदी को लेकर मंगलवार को किसानों की बैठक के बाद मतदान कराया गया। इसमें अधिकांश किसानों ने चकबंदी के विरोध में मतदान किया। विरोध में 171 वोट पड़े जबकि पक्ष में महज 45 किसानों ने मतदान किया।
विज्ञापन


गांव में मंगलवार को मुनादी कराकर प्राथमिक विद्यालय में किसानों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में चकबंदी को लेकर किसानों की राय जानी गई। इसके बाद मतदान कराया गया। मतदान प्रक्रिया के दौरान एसडीएम अजीतमल विनोद कुमार मीणा, कानूनगो अशोक कुमार, चकबंदी अधिकारी सूर्यनाथ यादव, कानूनगो बेटा लाल, अनिल गुप्ता, दीपक यादव समेत लेखपालों की टीम मौजूद रही। किसानों ने चकबंदी को लेकर अपनी आपत्तियां और असहमति दर्ज कराई।

मतदान में 171 किसानों ने चकबंदी के विरोध में मत दिया जबकि 45 किसानों ने इसके पक्ष में मतदान किया। एसडीएम अजीतमल विनोद कुमार मीणा ने बताया कि मतदान के परिणाम और पूरी प्रक्रिया की रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट चकबंदी आयुक्त को भेजी जाएगी। वहां से मिलने वाले निर्णय के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें