फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मित्रों पर बीएसए ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। समायोजन रद्द होने से आक्रोशित शिक्षामित्रों के बीएसए कार्यालय पर तोड़फोड़ करने के मामले ने बीएसए ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने शिक्षामित्रों के खिलाफ तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बीएसए एसपी यादव ने दिबियापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उच्चतम न्यायालय ने शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद पर समायोजन रद्द कर दिया है। इसके बाद शिक्षामित्र जिले में शिक्षा व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं। स्कूलों में पठन पाठन बाधित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित बीएसए कार्यालय में शिक्षामित्रों ने तोड़फोड़ की है। इसमेें शिक्षामित्रों की संख्या नहीं बताई गई है। पुलिस ने शिक्षामित्रों के खिलाफ तोड़फोड़ एवं सरकारी कार्य बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- बीएसए कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ का मामला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें