फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब हैंडपंप वाले स्कूलों में लगेंगे सबमर्सिबल पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। खराब हैंडपंप वाले परिषदीय विद्यालयों में पीने के पानी की समस्या जल्द दूर हो सकेगी। हैंडपंप खराबी वाले जिन विद्यालयों में विद्युतीकरण है, सबमर्सिबल पंप लगाया जाएगा। ओवरहेड टैंक से पीने के पानी के साथ ही शौचालय में जलापूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन



कई परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में हैंडपंप खराब होने से बच्चों को पीने के पानी भी नसीब नहीं होता है। मध्यान्ह भोजन की रसोई के लिए पानी की अनुपलब्धता से समस्या होती है। शौचालय की साफ-सफाई भी नहीं हो पाती है। पंचायत राज विभाग व अन्य विभाग एक दूसरे पर समस्या को लेकर ठीकरा फोड़ते हैं। अब इस समस्या के दूर होने की संभावना है। शासन ने प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से खराब हैंडपंप वाले विद्युतीकृत स्कूलों का विवरण मांगा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में ऐसे 100 परिषदीय विद्यालय चिह्नित किए गए हैं। जहां पर हैंडपंप खराब पड़े हैं। शासन को सूची भेजी जा चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि यहां सबमर्सिबल पंप लगाकर समस्या दूर की जाएगी।


जिले के 1516 परिषदीय विद्यालयों में से 100 स्कूलों में हैंडपंप खराब पड़े हैं। इन विद्यालयों में गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से बच्चों, भोजन बनाने वाले रसोईयों व शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें