फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इफ्तार पार्टी के लिए खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। कांशीराम कालोनी में इफ्तार पार्टी की तैयारियों के लिए खाना बनाते समय गैस सिलिंडर की पाइप में आग लगने से हड़कंप मच गया। बाद में अग्निशमन उपकरण की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। कंचौसी के निकट ग्राम सोनू का अड्डा में एक खलिहान में आग लगने से भूसा और कंडे आदि जल गए।
विज्ञापन



नगर की कांशीराम कालोनी के ब्लॉक संख्या 20/239 में चईया बेगम अपने बेटे-बेटी के साथ रहती हैं। बुधवार की शाम उन्होंने रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इसके लिए सुबह लगभग 11 बजे हलवाई खाना बना रहा था। इस बीच अचानक गैस सिलिंडर में लगी पाइप लाइन में लीकेज के कारण आग लग गई। आग लगते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। पास में एक पब्लिक स्कूल में मौजूद अग्निशमन उपकरण एवं पानी आदि की मदद से आग पर काबू पाया गया। सिलिंडर को कालोनी के बाहर फेंका गया। हालांकि बाद में फायर ब्रिगेड एवं पुलिस भी मौके पर पहुंचीं। आग से बरामदे में खड़ीं साइकिलें एवं दरवाजा आदि हजारों का सामान जलकर खाक हो गया। इधर, कंचौसी के निकट ग्राम सोनू का अड्डा में आछेलाल बंजारा के घर के पास रखे भूसे एवं कंडों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगते ही थाना पुलिस को सूचना दी गई। यूपी 100 एवं फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। हालांकि इनके पहुंचने के पहले ही ग्रामीणों ने पानी आदि डालकर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें