फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस शासकीय अधिवक्ताओं ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। डीएम के निर्देश पर नवनियुक्त दस शासकीय अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले डीएम ने अभी तक कार्यरत सभी आठ शासकीय अधिवक्ताओं को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन


शासन के आदेश पर जिला मजिस्ट्रेट श्रीकांत मिश्रा ने अभिषेक कुमार मिश्र को जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी), संजीव कुमार सेंगर को जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) तथा देवेंद्र कुमार त्रिपाठी को जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) पद पर तैनात किया है। रमेश चंद्र मिश्रा अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) पुन: बनाए गए। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) पद पर कुशल पाल सिंह, चंद्रभूषण तिवारी को तैनात किया गया है। उप जिला शासकीय अधिवक्ता पद पर सुधीर कुमार, अरविंद राजपूत (फौजदारी) तथा मुकेश पोरवाल को सहायक डीजीसी सिविल, गंभीर सिंह को उप जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) पद पर तैनात किया गया है। सभी नवनियुक्त अधिवक्ताओं का डीबीए ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिठाई बांटी। वरिष्ठ अधिवक्ता ह्रदयनारायण पांडेय, अरुण चतुर्वेदी, मान सिंह पाल, महावीर शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें