फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन गोशाला की दीवार भरभराकर गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रामपुरा में निर्माणाधीन गोशाला की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। जिस पर ग्रामीणों ने निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसडीएम से मामले की शिकायत की है। आरोप है कि निर्माण में ठेकेदार की ओर से लापरवाही की गई है, भराव में कम मिट्टी का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि जनपद के किसान काफी समय से अन्ना मवेशियों की समस्या को लेकर परेशान है। जिस पर शासन की ओर से नगर पंचायत को गोशाला निर्माण का जिम्मा दिया गया है। तीन माह पूर्व रामपुरा में गोशाला का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया था। बुधवार को गोशाला के एक ओर की दीवार भरभराकर गिर पड़ी।

इसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। कहना है कि दीवार गिरने से समय पर गोशाला तैयार होती नहीं दिख रही है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह का कहना है कि दीवार गिरी नहीं है, बल्कि रपटा बनाने के लिए गिराई गई है, अतिशीघ्र उसका निर्माण भी करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिस कारण गोशाला बनने से पहले ही उसकी दीवार भरभरा कर गिर पड़ी है। एसडीएम मनोज कुमार का कहना है कि दीवार गिरी है कि गिराई गई है इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें