फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी, पानी ने गर्मी से दिलाई राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पिछले दस दिन से लगातार तेज धूप और उमस झेल रहे लोगों को दोपहर के वक्त तब राहत मिली जब आसमान पर बादल छाए और देखते ही देखते झमाझम बारिश होने लगी। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से कुछ देर के लिए उमस भी कम हो गई। मौसम विशेषज्ञ पुरुषोत्तम कुशवाह ने बताया कि शनिवार को आसमान साफ रहेगा और धूप निकलने से उमस बढ़ सकती है।
विज्ञापन


बता दें कि करीब 10 दिन से सुबह के वक्त धूप और फिर बदली छाने से गर्मी कम होने के बजाए और बढ़ती ही जा रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे के आसपास भी जब आसमान पर बदली छाई तो लोगों को लगा कि बादल धोखा दे जाएंगे, लेकिन कुछ ही देर में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने लगी।

युवा बाइक लेकर सड़कों पर निकल आए, जो लोग घरों पर थे वह छतों पर पहुंचकर बारिश का आनंद लेते दिखाई दिए। बच्चे भी घरों के दरवाजे या फिर आंगन में खूब भीगे और गर्मी से राहत महसूस की। उरई शहर को जहां बारिश से कुछ राहत मिली वहीं आटा, कदौरा और कालपी में तेज आंधी ने लोगों को गर्मी से निजात दिलाई।
विज्ञापन


कालपी के टरननगंज मोहल्ले में तेज आंधी के कारण पेड़ टूटकर गिर पड़ा। जिसमें क्षेत्रीय निवासी श्रीकृष्ण गौतम की बाइक दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। इलाकाई लोगों ने बड़ी मुश्किल से बाइक को पेड़ के नीचे से निकाला। इसी तरह माधौगढ़, रामपुरा, कदौरा और आटा में भी आंधी के कारण चार-पांच पेड़ गिरने से गांव के संपर्क मार्ग बाधित रहे।
विज्ञापन


दोपहर के वक्त 18 मिमी. बारिश, जमकर भीगे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें