फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के दामों में बढ़ोतरी पर किसानों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के दाम बढ़ने के निर्देश दे दिए है। सरकार के इस फैसले के विरोध में किसान लामबंद हो गए है। आक्रोशित किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले शहर के गंाधी चबूतरे पर धरना प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी के आरोप लगाए। साथ ही किसानों की अन्य समस्याओं के मुद्दों को उठाकर मुख्यमंत्री को संबाधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


बताते चले कि प्रदेश सरकार ने बिजली के दामों में बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी में ग्रामीण क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है। सरकार के इस फैसले से सीधे किसानों पर अतिरिक्त बोझ पडे़गा। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चौराहे के पास एकत्रित हुए और बिजली की बढ़ी दरें वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

यूनियन नेता बलराम सिंह लंबरदार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अचानक बिजली के दामों में डेढ़ गुना से भी अधिक तक की वृद्धि कर दी, जो किसी भी नीति से उचित नहीं है। इस दौरान भगवानदास मास्टर, देवेन्द्र कुमार, भारत भूषण तिवारी, भान सिंह, माधव सिंह, रामकुमार, जगदीश मास्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


माधौगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील परिसर में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर श्रीकांत, शिवबालक, गजेंद्र सेंगर, अरुण सक्सेना, विजय कुशवाहा, कमल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन के बाद किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर ज्ञापन दिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें