फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुआ एहसास, हम भी हैं कुछ खास

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मतदान के महापर्व पर अपनी शत प्रतिशत भागीदारी कर एक अच्छी साफ-सुथरी शहर की सरकार बनाने के लिए युवा वर्ग का जोश देखते ही बन रहा था। नगर निकाय चुनाव में सैकड़ों युवा मतदाताओं ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जिले में ऐसे मतदाताओं की संख्या करीब 30 हजार है। इन युवाओं में मतदान को लेकर गजब का उत्साह भी दिखा। सुबह से ही ज्यादातर बूथों पर युवा मतदाता लाइन में लगे मिले। पेश है पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से बातचीत पर आधारित खबर
विज्ञापन


मतदान कर मिली खुशी
पहली बार मतदान करने वाली जालौन कस्बे की आरजू ने कहा कि चुनाव का दौर शुरू होते ही प्रत्याशी घर आकर पैर छूते और वोट डालने की अपील करते थे। उम्र कम होने की वजह से वह वोट नहीं डाल पाती थी। आज पहली बार वोट डाला है, तो बहुत अच्छा लगा। उसने बताया कि वोट डालते वक्त दिमाग में विकास का मुद्दा सर्वोपरि रहा।

मतदान कर मिला सुकून
गीतांजलि तिवारी, अलका, अमीसा बोलीं कि कम उम्र होने के कारण हर चुनाव में वोटिंग करने की कसक रह जाती थी। इस बार वोटिंग करने पर लगा कि हम भी अपने शहर की सरकार चुनने में अपना योगदान दे रहे हैं। विकास के मुद्दे को ध्यान में रखकर वोट किया है। मन में गजब का उत्साह होने के कारण हम लोग सुबह से ही लाइन में लग गए थे।
विज्ञापन


खुशी है, पहली बार वोट की चोट का मिला मौका
रक्षा यादव, दीपिका तिवारी, स्वेता यादव कहती हैं है कि हर बार घर में पापा मम्मी व अन्य घर के बड़े लोगों को मतदान को लेकर चर्चा करते सुनती थीं। घर बड़े सदस्य बताते थे कि मताधिकारी प्रत्येक नागरिक का हक है। लोकतंत्र में मतदान ही सबसे बड़ा हथियार है। आज पहली बार वोट कर देश के लोकतंत्र में सहभागिता कर सुखद अनुभव हो रहा है।

कई सालों से था इस पल का इंतजार
रोमिशा व सौम्या का कहना है कि कई सालों से मतदान करने का इंतजार कर रही थी, लेकिन वोट डालने की उम्र न होने की वजह से हर बार चुनाव में मतदान करने से रह जाते थे, इससे उन्हें काफी बुरा लगता था, लेकिन इस बार मतदाता बनने के बाद हम लोगों ने पहली बार मतदान किया। इस पल का वह काफी समय से इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन


पोलिंग बूथ लाइव
युवाओं ने पहली बार किया वोट, शहर की सरकार चुनने का दिखा जोश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें