फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से फफूंद नहीं पहुंचेगी तूफान एवं ऊंचाहार एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया )। दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग के टूंडला समेत अन्य कई रेलवे स्टेशनों पर मेंटीनेंस का काम शुरू हो जाने से शनिवार से दो ट्रेनें तूफान एवं ऊंचाहार एक्सप्रेस कैंसिल कर दीं गईं हैं। दो दिन पहले से ही आगरा लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द चल रही है। वहीं अवध एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। एक साथ चार ट्रेनों के निरस्त एवं रूट डायवर्ट होने से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


आरक्षण एवं पूछताछ केंद्र कर्मियों के अनुसार शनिवार नौ सितंबर से अप एवं डाउन तूफान एक्सप्रेस एवं ऊंचाहार एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। तूफान एक्सप्रेस 19 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी। जबकि ऊंचाहार एक्सप्रेस 13 सितंबर तक निरस्त रहेगी। आगरा एवं लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पहले से ही निरस्त चल रही है। इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 सितंबर तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, 19037 एवं 19038 अवध एक्सप्रेस फफूंद रेलवे स्टेशन से होकर नहीं गुजरेगी। अवध एक्सप्रेस रूपबस रेलवे स्टेशन से फफूंद रेलवे स्टेशन के बीच नहीं चलेगी। यह ट्रेन बयाना जक्शन से डायवर्ट होकर सीधे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। कर्मियों के अनुसार यह ट्रेन भी अक्टूबर तक डायवर्टेड रहेगी। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक राजीव राजा शुक्ला के अनुसार अभी तक कोई जानकारी लिखित तौर पर नहीं पहुंची है। टूंडला समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर मेंटीनेंस कार्य होने के चलते ट्रेनें डायवर्ट एवं निरस्त की जा रही हैं।

आज से फफूंद नहीं पहुंचेगी तूफान एवं ऊंचाहार एक्सप्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें