औरैया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मंगलवार को जिले में कुल 58 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिसमें 18 से 44 साल तक के 1511 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को टीकाकरण को लेकर लाभार्थियों में उत्साह देखने को मिला। लाभार्थियों की सुबह से ही सेंटरों पर भीड़ रही। 18 से 44 वर्ष के 1511, 45 वर्ष के ऊपर के 772 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।