फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

151 शिकायतें आईं, चार का निस्तारण

Tue, 19 Jul 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
तहसील दिवस में शिकायतें सुनतीं डीएम व एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अजीतमल तहसील में हुए  जिला स्तरीय तहसील दिवस में डीएम माला श्रीवास्तव व एसपी अतुल शर्मा ने फरियादें सुनीं। तहसील दिवस में 151 शिकायतें आईं। इनमेें से चार का मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन


तहसील दिवस में डीएम माला श्रीवास्तव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण शीघ्र व सही किया जाए। शिकायतों के गलत निस्तारण करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। तहसील दिवस में अयाना निवासी तुलाराम ने दबंगों के जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की। अलीपुर के दो दर्जन ग्रामीणों ने कोटेदार के कम राशन देने की शिकायत की। विद्यानगर बाबरपुर निवासी रफ ीक अहमद पुत्र नत्थू खां ने मोहल्ले के श्याम सिंह पुत्र गुलाब सिंह पर बेवजह अतिक्रमण की शिकायत कर परेशान करने की शिकायत की। सेंगनपुर निवासी विजय राजपूत ने नलकूप पर रखा खराब ट्रांसफ ार्मर बदलवाए जाने की मांग की।

बीधेपुर निवासी रूपराम ने ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव पर जबरन खाद के गड्ढों को पाटकर पौधरोपण करने की शिकायत की। लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय के प्रबंधक ने फू लपुर में वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की। जगन्नाथपुर निवासी राहुल पुत्र कृष्ण गोपाल ने लोहिया आवास दिलाए जाने की मांग की। तहसील दिवस में कुल 151 शिकायतें आईं। इनमें से चार का ही मौके पर निस्तारण हो सका। इस मौके पर सीडीओ सतेंद्र नाथ चौधरी , डीएफओ सुंदरेशा , खंड विकास अधिकारी अनिल मिश्रा ,उप जिलाधिकारी अमित राठौर समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें