फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 149 ने की शिकायत, सिर्फ छह का निपटारा

Sun, 17 May 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-39- रामकुमार। संवाद
विज्ञापन
अजीतमल। तहसील अजीतमल में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम बृजेश कुमार की पहली जनसुनवाई को लेकर फरियादियों की अच्छी भीड़ जुटी लेकिन डीएम के न पहुंचने पर फरियादी मायूस दिखे। एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य व एएसपी आलोक मिश्रा ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। दिनभर चली जनसुनवाई में 149 मामले आए। इनमें से महज छह का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

जाति छिपाकर करा लिया बैनामा : रामकुमार
थाना अयाना के गांव कैथौली निवासी रामकुमार ने जनसुनवाई में कहा कि एक वर्ष पहले 29 मई 2025 को उनके चाचा सिपाही लाल की जाति छिपाकर जमीन का बैनामा विपक्षी असेवटा निवासी ने करा लिया। इसकी शिकायत तहसील दिवस व मुख्यमंत्री पोर्टल तक की गई। खुन्नस में विपक्षियों ने उस पर हमले भी किए। रिपोर्ट भी दर्ज कराई लेकिन मामले की सुनवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने बताया कि एक वर्ष से वह लगातार शिकायत कर रहा है लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
चकरोड की पैमाइश नहीं की : अमर चंद्र
गांव सांफर निवासी अमर चंद्र ने बताया कि चार जनवरी 2025 को तहसील दिवस में एक चकरोड की पैमाइश व बनाए जाने की मांग की थी। राजस्व कर्मियों ने इसकी नापजोख कर गलत आख्या लगाकर निस्तारण कर दिया। कई बार राजस्व अधिकारियों को पैमाइश व चकरोड बनवाए जाने की मांग की लेकिन कुछ भी नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जन्मतिथि का सत्यापन कराने के लिए भटक रहे
मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी प्रेमनारायण ने तहसील में अधिकारियों को प्रार्थन पत्र दिया। बताया कि उसने वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन किया है। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल से न तो उसे आयु प्रमाणपत्र निर्गत किया जा रहा है और न ही कुटुंब रजिस्टर की नकल। इसके चलते उसे अपनी ही जन्मतिथि सत्यापन नहीं हो पा रहा है। उसे वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
अधिवक्ताओं ने तहसीलदार पर लगाया पक्षपात का आरोप
अजीतमल। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार पर भेदभावपूर्ण व्यवहार करने के आरोप लगाए। अधिवक्ताओं ने अपर जिलाधिकारी को संबोधित शिकायत पत्र सौंपते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि विवादित पत्रावलियों में नियमों के विपरीत आदेश पारित किए जा रहे हैं। एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य ने अधिवक्ताओं को पहले तहसील स्तर पर अधिकारियों के साथ बैठकर अपनी समस्या सुलझाने की सलाह दी। (संवाद)
-

109 शिकायतों में 13 निपटाईं
औरैया/बिधूना। अजीतमल की तरह बिधूना व सदर तहसील में भी जनसुनवाई की गई। बिधूना में 153 शिकायतें आईं। एसडीएम निखिल राजपूत ने सुनवाई करते हुए सात का मौके पर निस्तारण किया। इसी तरह सदर तहसील में सीडीओ रामकृपाल चौधरी व एसपी अभिषेक भारती ने 109 शिकायतों को सुना। इसमें से महज 13 शिकायतों का निस्तारण हो सका। (संवाद)

फोटो-39- रामकुमार। संवाद

फोटो-39- रामकुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें