फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जेडीसी बैंक के बाहर हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। जालौन डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक की जमीन पर वर्षों ंसे अवैध कब्जा जमाए दुकानदारों को पुलिस ने खदेड़ दिया। पुलिस ने जेसीबी से अवैध कब्जे हटवाए। बैंक शाखा प्रबंधक ने एंटी भूमाफिया पोर्टल पर इसकी शिकायत की थी। एसडीएम ने संज्ञान में लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


मुख्य राजमार्ग पर स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति परिसर से लगे जेडीसी बैंक की जमीन के टुकड़े पर 30-35 वर्षों से नफीस, बलवीर वर्मा होटलवाले, सद्दाम, रफीक आदि ने अवैध कब्जा कर रखा था। इस कब्जे को हटवाने के लिए कई बार बैंक के अधिकारियों ने प्रयास किया, लेकिन असफल रहे।

यूपी में योगी सरकार के काबिज होने के साथ ही सरकार ने फरमान जारी कर दिया था कि सरकारी जमीनों के अलावा दूसरों की जमीनों पर जो अवैध रूप से कब्जे जमाए हैं, उन्हें हटाया जाएगा। बैंक के शाखा प्रबंधक श्यामकिशोर निरंजन ने 23 नवंबर 2017 को एंटी भू-माफिया पोर्टल पर शिकायत की थी।
विज्ञापन


इस पर गंभीरता से संज्ञान लेकर एसडीएम सुरेश सोनी ने कोतवाली पुलिस को कब्जा हटवाने के कड़े निर्देश दिए थे। रविवार को कोतवाल संतोष कुमार सिंह, एसआई रामकुमार सिंह चौहान, एसआई राजीव कुमार त्रिपाठी, एसआई सुरेंद्र कुमार सिंह, लेखपाल सदर ब्रजेश भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और दुकानदारों को तत्काल कब्जा हटाने के निर्देश दिए। कुछ देर की मोहलत के बाद जब दुकानें नहीं हटाई गई तो पुलिस ने जेसीबी बुलाकर दुकानें उजाड़ दी।
विज्ञापन


बैंक शाखा प्रबंधक की शिकायत पर एसडीएम ने दिए थे निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें