संवाद न्यूज एजेंसी
कंचौसी। असेनी पावर हाउस से जुड़े नोगवा फीडर की सप्लाई रविवार रात आठ बजे फाल्ट के चलते 15 गांव की आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार सुबह लाइनमैन की टीम ने फाल्ट ठीक करते हुए 10 बजे के करीब 14 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर सके।
आए दिन बिजली फाल्ट होने से कंचौसी कस्बा क्षेत्र में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात दिन कटौती से लोग परेशान है।असेनी फीडर के पास रविवार रात आठ बजे के करीब फाल्ट होने से नोगवा, अमरपुर, विजई पुरवा, सुंदरपुर, रंजीतपुर, पुरवा महिपाल, बट्टहा, कनमऊ, हरतौली, कंचौसी बाज़ार,सहित करीब 15 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी होने पर विद्युत विभाग के लाइनमैनों ने फाल्ट तलाशना शुरू किया।
14 घंटे बाद सोमवार सुबह 10 बजे बिजली बहाल हुई। जिसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। इस संबंध में असेनी एसडीओ अनुराग पांडेय ने बताया ने बताया है कि पॉवर हाउस के समीप मेन लाइन में फाल्ट होने के कारण बिजली सप्लाई बाधित हुई थी। फाल्ट को दुरुस्त कराते हुए आपूर्ति बहाल करा दी गई।